बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महनार हत्याकांडः पुलिस ने किया मामले का खुलासा, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, केस में नहीं हुई रेप की पुष्टि

महनार हत्याकांडः पुलिस ने किया मामले का खुलासा, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, केस में नहीं हुई रेप की पुष्टि

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली के महनार से है, जहां बहुचर्चित नाबालिक लड़की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के घर से वह गमछा भी बरामद किया है। जिससे नाबालिग की गला दबाकर हत्या की गई थी।

सबसे बड़ी बात यह सामने आई है कि इस पूरे मामले में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई है। हत्याकांड के खुलासे पर वैशाली एसपी ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी दशरथ मांझी अपने तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों ने कोचिंग जा रही नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया था और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। हालांकि कुकर्म में नाकाम होने पर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या कर उसके शव को पास किसी चौर में फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दशरथ मांझी यदु राय वकील पासवान गौतम कुमार सहनी और सलवा देवी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि पब्लिक के सहयोग से दशरथ मांझी को महनार थाना के अब्दुल्ला चौक से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद परत दर परत मामले का खुलासा हुआ।

उन्होंने बताया इसका मुख्य आरोपी दशरथ मांझी है और उसने अपने तीन दोस्तों के साथ इस घटना को अंजाम दिया। जबकि मृतक लड़की के साइकिल छुपाने में सलवा देवी ने दशरथ मांझी का सहयोग किया था। इस कारण उसे भी गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर साइकिल स्कूल बैग समेत तमाम चीजों को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी दशरथ मांझी की बच्ची पर पहले से खराब नजर थी। जिसके चलते वह अपने साथियों के साथ मिलकर सोची समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का उद्भेदन के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Suggested News