बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महुआ के लोजपा कैंडिडेट संजय सिंह का जन संपर्क,बोले- क्षेत्र के लोगों का मिल रहा अपार जनसमर्थन

महुआ के लोजपा कैंडिडेट संजय सिंह का जन संपर्क,बोले- क्षेत्र के लोगों का मिल रहा अपार जनसमर्थन

PATNA: वैशाली के महुआ विधानसभा क्षेत्र से लोजपा ने संजय सिंह को मैदान में उतारा है। संजय सिंह लोजपा के प्रवक्ता हैं और इस बार चिराग पासवान ने महुआ विस से कैंडिडेट बनाया है। लोजपा प्रत्याशी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। महुआ में लोजपा प्रत्याशी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। 

लोजपा प्रत्याशी संजय सिंह ने कहा कि आप सब एक मौका दीजिए हम आपको विकसित महुआ देंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक महुआ रेल सेवा से वंचित है। इस क्षेत्र से रेल सेवा से जोड़ना उनका पहला लक्ष्य है। लोजपा कैंडिडेट संजय सिंह कहते हैं- वो लूट रहे हैं सपनो को मैं चैन से कैसे सो जाऊं,वो अलग कर रहे हैं बिहार को मैं खामोश कैसे हो जाऊं.....।महुआ के लोजपा प्रत्याशी हर दिन दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर रहे। वे कहते हैं कि हमारे नेता चिराग पासवान की लोकप्रियता काफी है,इसका सीधा फायदा मिलेगा। लोजपा को हर जाति-संप्रदाय के लोगों का वोट मिलेगा।

Suggested News