बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली के महुआ थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, कर्त्तव्यहीनता के आरोप में आईजी ने किया सस्पेंड

वैशाली के महुआ थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, कर्त्तव्यहीनता के आरोप में आईजी ने किया सस्पेंड

VAISHALI:  इस वक्त की बडी खबर वैशाली से मिली है। महुआ के थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। तिरहुत क्षेत्र के आईजी गणेश कुमार ने महुआ थानाध्यक्ष को कर्त्तव्यहीनता के आरोप में सस्पेंड किया है।

न्यूज4NATION से बात करते हुए आईजी गणेश कुमार ने कहा कि महुआ थानाध्यक्ष पर लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, जो इनके कर्त्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता, संदिग्ध आचरण एवं एक अयोग्य पुलिस पदाधिकारी होने के चरित्र को परिलक्षित करता है।

उन्होंने कहा कि वैशाली एसपी की अनुशंसा के आलोक में महुआ थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र शिवहर होगा।


Suggested News