बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ और कोरोना में मति भ्रम की स्थिति से बाहर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव : भाजपा

बाढ़ और कोरोना में मति भ्रम की स्थिति से बाहर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  : भाजपा

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बाढ़ और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी में मति भ्रम की स्थिति से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बाहर निकले और राज्य सरकार का बिहार के विकास की जो गति और नीति है, उसके साथ अपनी गति मिला कर के चले. राजनैतिक नौटंकी को वह बंद करें. बिहार की जनता ने मान लिया है कि बिहार में चुनाव है. 

सिंह ने कहा की तेजस्वी यादव आप तुलना कीजिए कि बिहार में राजद सरकार के समय से ही बाढ़ आता है. उस बाढ़ में राजद सरकार जिसमें आपके पिता मुख्यमंत्री थे. बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्या क्या काम किए. कितने राशन बाटे, कितने मुआवजे दिए और क्या क्या बोले. 

उन्होंने कहा की आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने क्या क्या बिहार में बाढ़ प्रभावितों के लिए किया और कितने रुपए का मुआवजा दिए. कितने अस्थाई कैंप बनाए हैं. कितने प्रतिदिन रसोई के द्वारा भोजन दोनों टाइम बाढ़ प्रभावितों को दिया जा रहा है. अब काढ़ा भी पिलाया जा रहा है.जबकि कोरोना जाँच लगभग प्रतिदिन 75 हज़ार हो रहा है।

सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी में उनका चिकित्सा किया जा रहा है और सरकार का मंशा है कि जल्द से जल्द उनके लिए वैकल्पिक सारे व्यवस्था किया जाए. जानवरों को चारा से लेकर के जरूरी अन्य सुविधाएं, कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से उनका बचाव करते हुए उनकी इलाज का व्यवस्था किया गया. आप राजद सरकार और एनडीए सरकार दोनों की तुलना करिए. आपको खुद शर्म लगेगा कि आज क्या लाजवाब काम हो रहा है. एक समय था जब राजद के शासन काल में भारी अव्यवस्था और घोटाला क्या क्या हो रहा था. 

सिंह ने कहा आप नौजवान हैं, बिहार में जो विकास की गति चल रही है उस गति से अपनी गति को मिलाइए और बिहार के विकास में अपना योगदान दीजिए. कभी-कभी अपने विधानसभा क्षेत्र का भी दौरा करके उधर का कभी हाल-चाल जान लिया कीजिए. आपके विधानसभा मे आपके वोटर  आपको खोज रहे हैं, कि हमारे विधायक कहां हैं, जो नेता प्रतिपक्ष हैं. बाढ़ में जा कर के फोटो खिंचवा कर बाढ़ पीड़ितों के साथ मजाक जो कर रहे हैं मत करिए, एक बार क्षेत्र में जाइए.

Suggested News