बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मनीष सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, जदयू विधायक भी हैं नामजद आरोपी

मनीष सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, जदयू विधायक भी हैं नामजद आरोपी

VAISHALI : वैशाली के जंदाहा प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी जयशंकर चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कहा जा रहा है कि एसआईटी के भारी दबाव के चलते 23 अगस्त, गुरुवार को मुख्य आरोपी व पूर्व प्रखंड प्रमुख जयशंकर चौधरी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि मनीष सहनी हत्याकांड में महनार के जेडीयू विधायक उमेश कुशवाह भी नामजद अभियुक्त हैं। इस मामले में जदयू विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था।  

दो SIT को जांच का जिम्मा

एडीजी मुख्यालय एस के सिंघल के मुताबिक मनीष सहनी हत्याकांड की तफ्तीश के लिए दो SIT का गठन किया गया है। एक SIT की कमान एएसपी अभियान को सौंपी गयी है जबकि दूसरे का नेतृत्व डीएसपी कर रहे हैं। एडीजी मुख्यालय के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जदयू विधायक पर किसी तरह की कार्रवाई की जायेगी।

क्या जदयू विधायक को बचा रही पुलिस ?

मनीष सहनी के भाई प्रकाश ने जदयू विधायक उमेश कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाया था। प्रकाश के मुताबिक, मनीष हाल ही में जन्दाहा प्रखंड प्रमुख के पद पर निर्वाचित हुए थे। मनीष के जीतने से पूर्व प्रखंड प्रमुख और जदयू विधायक उमेश कुशवाहा बहुत खफा थे।  

आरोप के मुताबिक उमेश कुशवाहा और उनके समर्थकों ने मनीष को खुलेआम धमकी दी थी कि तुम्हें जीतने नहीं देंगे। अगर जीते तो जीने नहीं देंगे। इसके बाद मनीष को गोलियों से भून दिया गया। इतने गंभीर आरोप के बाद भी पुलिस ने अभी तक उमेश कुशवाहा को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस ने की थी फायरिंग, एक की हुई थी मौत

मनीष सहनी की हत्या के बाद जन्दाहा के लोगों में जनाक्रोश भड़क गया था। नाराज लोगों ने जन्दाहा थान को घेर लिया था। विरोध जब हिंसक हो गया था तब पुलिस ने फायरिंग और लाठीचार्ज की थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। हालात पर काबू पाने के लिए करीब 400 पुलिस जवानों को वहां तैनात करना पड़ा था।


Suggested News