बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हरियाणा में टला बड़ा हादसा, जलने के दौरान भीड़ पर गिरा रावण, कई लोग हुए जख्मी

हरियाणा में टला बड़ा हादसा, जलने के दौरान भीड़ पर गिरा रावण, कई लोग हुए जख्मी

N4N DESK : पूरे देश में आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लगभग हर शहर में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण दहन का कार्यक्रम किया गया। जहाँ कार्यक्रम देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस कड़ी में हरियाणा में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया है। 


यमुनानगर में रावण दहन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार रावण दहन के दौरान रावण का पुतला लोगों कीभीड़ के ऊपर गिर गया। बताया जा रहा है कि रावण के पुतले के गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचा दी है। हालाँकि इस घटना के बाद कार्यक्रमस्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीँ इस घटना का विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Suggested News