बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एमपी में बड़ा हादसा, गणपति विसर्जन को गए 11 लोगों की डूबने से मौत, 7 को बचाया गया

एमपी में बड़ा हादसा, गणपति विसर्जन को गए 11 लोगों की डूबने से मौत, 7 को बचाया गया

NEWS4NATION DESK :मध्य प्रदेश से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां नदी में डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसा नाव पलटने से हुआ है। घटना में 7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसा गणपति विसर्जन के दौरान हुआ है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज अहले सुबह भोपाल के खटलपुरा घाट पर एक नाव पर 18 लोग सवार होकर गणपति विसर्जन करने जा रहे थे। इस दौरान बीच नदी में नाव पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोगों को एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचा लिया है। 

मारे गए लोग सभी 11 लोग पिपलानी के 1100 क्वार्टर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया और सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

वहीं घटना में मारे गय़े सभी 11 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है। 

Suggested News