बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंबई मे हुआ बड़ा हादसा : आवासीय इमारत गिरने से नौ लोगों की मौत, आठ की हालत गंभीर, दबे लोगों को निकालने की कोशिश तेज

मुंबई मे हुआ बड़ा हादसा : आवासीय इमारत गिरने से नौ लोगों की मौत, आठ की हालत गंभीर, दबे लोगों को निकालने की कोशिश तेज

MUMBAI : देश की आर्थिक नगरी मुंबई में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मलाड पश्चिम के न्यू कलेक्टर परिसर में एक आवासीय इमारत गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद नगर निगम ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं इमारत में दबे हुए लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घायलों को बीडीबीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मुंबई में जोन 11 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विशाल ठाकुर ने कहा कि महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। लोगों को बचाने के लिए टीमें यहां मौजूद हैं। वहीं इमारतों के मलबे को हटाया जा रहा है ताकि यह देखा जा सके कि और लोग इसके नीचे फंसे हैं या नहीं।

रात सवा दस बजे की घटना, दूसरी इमारतों को पहुंचा नुकसान

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे हुई। चश्मदीद ने कहा 'यह घटना रात करीब 10:15 बजे हुई। दो लोगों द्वारा हमें इमारत छोड़ने के लिए कहने के बाद मैं बाहर आया। जैसे ही मैं बाहर निकल रहा था, इसी दौरान यह हादस हो गया।' बीएमसी के अनुसार, इस घटना ने पास की एक आवासीय ढांचे को भी अपनी चपेट में ले लिया। नगर निगम ने कहा कि इसने क्षेत्र में एक और आवासीय संरचना को भी प्रभावित किया जो अब खतरनाक स्थिति में है। प्रभावित इमारतों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

Suggested News