बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में बड़ा हादसा : कांवरियों से भरी बस पलटी, दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रुप से घायल

मुंगेर में बड़ा हादसा : कांवरियों से भरी बस पलटी, दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रुप से घायल

MUNGER : जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां कांवरियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस घटना में 24 से अधिक यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि कांवरियों से भरी बस समस्तीपुरके विशनपुर दीहा गांव से सुल्तानगंज की ओर जारही थी। तभी मुंगेर केसफियासराय ओपी थाना क्षेत्र के हेरू दियारा समीप शहीद स्मारक के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस के पलट ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 

बस पर सवार प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया किवे बस के छत पर सवार थे, जब बस पलटी तो बस के ऊपर बैठे कई कांवरिया कूद गए और जान बचाई। 

कांवरियों ने बताया कि बस पलटने के बादग्रामीणों की मदद से कई घायल कांवरियों को बस से निकाला गया।

वहीं घटना की जानकरी मिलते ही एएसपी हरि शंकर कुमार सहित कई थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल कांवरियों को अस्पताल पहुंचाया। 

Suggested News