बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NCERT की किताबों में बड़ा बदलाव, महाराणा प्रताप से लेकर सुरज मल तक शामिल

NCERT की किताबों में बड़ा बदलाव, महाराणा प्रताप से लेकर सुरज मल तक शामिल

NEW DELHI : नई एनसीईआरटी की किताबों में कुछ बड़े राष्ट्रवादी बदलाव किए गए हैं। इसमें उन महान लोगों को शामिल किया जा रहा है, जिनको लेकर बीजेपी और उससे जुड़ी संस्थाओं ने दावा किया है कि देश के इतिहास से उनको दूर रखा गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हिस्ट्री (इतिहास) की नई किताब में आध्यात्मिक लीडर श्री अरबिंदो और स्वामी विवेकानंद से लेकर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय, वल्लभभाई पटेल, पेशवा बाजीराव बल्लाल, सुरज मल, महाराणा प्रताप से लेकर छत्रपति शिवाजी तक को शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्टस में छठी से लेकर 10वीं तक की पांच विषयों हिस्ट्री, जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, साइंस और इंग्लिश की रिवाइज्ड किताबों की तुलना की गई है। इस विश्लेषण के मुताबिक, रिवाइज्ड किताबों में स्वामी विवेकानंद और श्री अरबिंदो के बारे में अधिक विस्तार से बताया गया है। 8वीं की हिस्ट्री की किताब में हमारा इतिहास-III, पार्ट II में श्री अरबिंदो और राष्ट्रीय शिक्षा के लक्ष्य को लेकर उनके विचारों के बारे में बताया गया है।

MAJOR-CHANGES-IN-NCERT-BOOKS-FROM-MAHARANA-PRATAP-TO-SURAJ-MAL2.jpg

एनसीईआरटी ने 182 किताबों में जोड़ने, सही करने और डेटा अपडेट जैसे 1,334 बदलाव किए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 573 बदलाव साइंस, 316 सोशल साइंस और 163 बदलाव संस्कृत की किताबों में किए गए हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मदरसों में धर्म संबंधी किताबों को छोड़कर पाठ्यक्रम में समय के अनुरूप बदलाव करके उसे सुव्यवस्थितकिये जाने की बात सामने आई थी। यहां मदरसों में एनसीईआरटी की किताबों के जरिए छात्रों को शिक्षा दी जाएगी। राज्य मदरसा बोर्ड ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि मदरसों में अब एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई होगी। इन मदरसों में अब आधुनिक विषय पढ़ाए जाएंगे, ताकि उनमें पढ़ने वाले बच्चे अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों से बराबरी कर सकें।

Suggested News