बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, DSP रैंक के अधिकारियों के विभाग में बदलाव

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, DSP रैंक के अधिकारियों के

PATNA : बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस रैंक के अधिकारियों के तबादले के बाद पुलिस महकमे में भी बड़े पैमाने पर ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए हैं। बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में पदस्थापित मुकुल कुमार रंजन को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फर्स्ट सदर क्रिया बनाया गया है। 

इसी तरह मद्य निषेध में पदस्थापित अभिजीत कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर कटिहार विशेष शाखा में, एसपी अनुज कुमार को सीडीपीओ फर्स्ट सदर नवादा यात्रा पुलिस उपाधीक्षक दरभंगा दिवेश को एसडीपीओ बेनीपट्टी सीडीपीओ, पटोरी रविशंकर प्रसाद को एसडीपीओ बेलसंड, पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ गुलशन कुमार को एसडीपीओ रजौली. रेल पुलिस उपाधीक्षक समस्तीपुर नवीन कुमार को एसडीपीओ मंझौल,  सीडीपीओ रोसरा शिवम कुमार को एसडीपीओ लखीसराय, पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा को सीडीपीओ दलसिंहसराय,  सीडीपीओ बेलसंड सोनम कुमारी को एसडीपीओ रोसड़ा बनाया गया है।

 पुलिस उपाधीक्षक विशेष निगरानी इकाई अमरनाथ को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फर्स्ट मड़ावरा पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा आनंद मोहन गुप्ता को एसडीपीओ हथुआ,  सीडीपीओ बेनीपट्टी नेहा कुमारी को एसडीपीओ बलिया, पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी संजय कुमार पांडे को एसडीपीओ फर्स्ट सदर औरंगाबाद, विशेष निगरानी इकाई के पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार शाह को सीडीपीओ फारबिसगंज ,साइबर क्राइम की पुलिस उपाधीक्षक क्रीटीकमल को एसडीपीओ अरवल, एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र कुमार मेघावी को एसडीपीओ पटोरी, निखिल कुमार को एसडीपीओ एक फतुहा में पद स्थापित किया गया है।