बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत कई गंभीर रुप से घायल

भोजपुर में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत कई गंभीर रुप से घायल

ARA : अभी-अभी भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक यात्रियों से भरी बस पलट गई है। इस घटना में जहां 1 व्यक्ति के मौत की खबर है वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है। 

घटना के संबंध मे बताया जा रहा है कि सवारियों से भरी बस पीरो से जगदीशपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक जितौरा बाजार के निकट हरी टोला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। 

बस के पलटे ही चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इस घटना में बस कंडक्टर भोला खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई यात्री गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। 

आरा से विक्रांत की रिपोर्ट 

Suggested News