बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मणिपुर में बड़ा सड़क हादसा : स्कूली बस पलटने से 7 छात्रों की मौत, कई गंभीर घायल

मणिपुर में बड़ा सड़क हादसा : स्कूली बस पलटने से 7 छात्रों की मौत, कई गंभीर घायल

Desk. बड़ी खबर मणिपुर से आ रही है। यहां सड़क हादसे में 7 छात्रों की मौत हो गयी, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर के नोनी जिले में टूर पर जा रही एक स्कूल बस पलट गई। इसमें कम से कम 7 छात्रों की मौत हो गई। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि  मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

इंफाल पूर्व जिले के थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल, यारिपोक के छात्रों को लेकर दो बसें स्टडी टूर पर खौपुम की ओर जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में कम से कम 7 छात्रों के मारे जाने और कई के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका है। आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या की पुष्टि की जानी बाकी है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना लोंगसाई तुबुंग गांव के पास बिष्णुपुर-खौपुम रोड पर हुई। घायल छात्रों को पहले बिष्णुपुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया और फिर इंफाल के मेडिसिटी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक 22 छात्रों को लाया गया है।

Suggested News