बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा : तीन दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल, कई की हालत गंभीर

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा : तीन दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल, कई की हालत गंभीर

Desk : राजस्थान के झालवाड़ जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां सड़क दुर्घटना में तीन दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

जानकारी के मुताबिक जिले के कामखेड़ा थाना क्षेत्र के बासखेड़ी पुलिया के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में करीब 40 से 50 श्रमिक सवार थे। घायलों को मनोहर थाना की तरफ से आ रही रोडवेज बस के परिचालक और चालक ने बस में बिठाया और अकलेरा अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल सभी श्रमिक चांदपुरा भीलान, बिशनखेड़ा गांव के रहने वाले बताये गये हैं। जो कामखेड़ा की तरफ सोयाबीन काटने गए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिकअप में लगभग 50 लोग सवार थे। किसी जानवर को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऐसे में आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने श्रमिकों की मदद की। कई श्रमिकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

Suggested News