बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में बड़ा सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत 2 गंभीर रुप से घायल

सिवान में बड़ा सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत 2 गंभीर रुप से घायल

Siwan : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के रघुनाथपुर के दुधवा गांव निवासी बलिस्टर सिंह अपने एक दोस्त के साथ जजोर मे बने क्वारेंटाइन सेंटर से अपने भाई को बाइक से लेकर घर वापस आ रहा था। उसी दौरान अमवारी के नजदीक एक ट्रक ने ठोकर मारी दी। 

इस घटना में जहां बलिस्टर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका दोस्त और भाई गंभीर रुप से घायल हो गये। 

दोनो घायलों को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इधर घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

सिवान से विजय की रिपोर्ट

Suggested News