बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मखदूमपुर के जिला पार्षद की गाड़ी से लूटपाट की घटना को देते थे अंजाम, पुलिस ने दो लूटकांड में किया खुलासा, 8 गिरफ्तार

मखदूमपुर के जिला पार्षद की गाड़ी से लूटपाट की घटना को देते थे अंजाम, पुलिस ने दो लूटकांड में किया खुलासा, 8 गिरफ्तार

MASAURHI : बीते दिनों हुए मसौढ़ी में दो लूट कांडों का आज पुलिस ने उदभेदन कर लिया है। पुलिस ने लूट कांड में शामिल 8 अपराधियों को धर दबोचा है। साथ ही दोनों लूट कांड में प्रयोग किया गया वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जो  मखदुमपुर थाना क्षेत्र के भाग-1 के जिला पार्षद की गाड़ी बतायी जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि लुटेरों के पास यह गाड़ी कैसे आई।

बताते चलें कि मसौढ़ी थाना क्षेत्र के महारजचक गांव और इस्लामपुर गांव में बीते 29-05-2021 और 30-06-2021 को अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की जानकारी पाते ही वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर मसौढ़ी एसडीपीओ सोनू कुमार राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन अपराधियों को पकड़ने के लिए गठित की गई थी। छापेमारी दल में मसौढ़ी,कादिरगंज एवं भगवानगंज थानाध्यक्ष को शामिल किया गया था। छापेमारी दल का नेतृत्व खुद मसौढ़ी एसडीपीओ सोनू कुमार राय कर रहे थे। घटना के बाद करवाई करते हुए विशेष छापेमारी दल ने दोनों घटना में शामिल करीब 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में बलकरण कुमार,शिव कुमार,रणवीर कुमार,ऋतिक रोशन,श्याम कुमार,शुभम कुमार,मिथुन कुमार एवं संजय कुमार शामिल है।गिरफ्तार सभी अपराधियों ने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। 

लूट के सारे सामान भी किए बरामद

पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटे गए सामान को भी बरामद कर लिया है।साथ ही दोनों ही घटनाओं में इस्तेमाल किये गए वहांन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के भाग-1 के जिला पार्षद की गाड़ी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाईल,पैसा और जेवर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


Suggested News