बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में आपसी विवाद में मखरु की हत्या, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंगेर में आपसी विवाद में मखरु की हत्या, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

MUNGER : मुंगेर में आपसी विवाद में मखरु मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। अपराधियों ने 55 वर्षीय मखरु मांझी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या कर अपराधियों ने मखरु के शव को नोनिया  पहाड़ के पास नदी में फेंक दिया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट का केस उठाने के लिए दूसरा पक्ष कई दिनों से मखरु पर दबाव बना रहा था। इन्हीं लोगों ने मखरु की हत्या की है। दरअसल पिछले साल होली में कुछ लोगों के साथ उसका झगड़ा हो गया था। हत्या की यह वारदात धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र की है। 

मखरु के भाई सुभाष ने बताया कि मार्च, 2017 में होली के दिन उमेश यादव, विनोदी यादव, विकास यादव, अजय यादव एवं अमित यादव ने  साइकिल से आ रहे मेरे भाई को धक्का दे दिया जिसके कारण वो सड़क पर गिर गया। उसके बाद सभी मिलकर उसे मारने लगे। बाद में गांववालों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करा दिया। इस पूरी घटना के बाद मखरु के घरवालों ने उनलोगों के खिलाफ एसटी थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी बार-बार मखरु को केस उठाने  के लिए कह रहे थे। केस नहीं उठाने पर उसे जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी।  

पूरी कहानी कुछ यूं है कि धरहरा प्रखंड के धर्मपुर गांव का रहनेवाला मखरु मांझी उर्फ मकेश्वर मांझी 11 सितंबर, मंगलवार की शाम नया घर देखने के लिए नोनिया पहाड़ गया था। लेकिन देर रात वो घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गयी लेकिन वो कहीं नहीं मिला। गुरुवार की सुबह गांववालों ने मांझी के परिवारवालों को खबर दी कि नौनिया पहाड़ के पास नदी में मखरु मांझी का शव पड़ा हुआ है। इस खबर के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस पूर्व के विवाद सहित हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।  


Suggested News