बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मामा साधू यादव की भविष्यवाणी : बिहार में कभी कोई मुख्यमंत्री की संतान CM नहीं बना, तेजस्वी भी कभी भी यहां तक नहीं पहुंचेंगे

मामा साधू यादव की भविष्यवाणी : बिहार में कभी कोई मुख्यमंत्री की संतान CM नहीं बना, तेजस्वी भी कभी भी यहां तक नहीं पहुंचेंगे

PATNA : तेजस्वी यादव के लिए उनके मामा साधू यादव ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। यह भविष्यवाणी भी ऐसी जिसे सुनने के बाद तेजस्वी के समर्थकों और राजद परिवार अपना गुस्सा जाहिर करे तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। साधू यादव ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा है कि वह कभी भी बिहार के सीएम नहीं बन सकते हैं। इसलिए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने का सपना छोड़ देना चाहिए। 

साधू यादव ने इसके लिए बिहार के पुराने इतिहास का हवाला दिया है। साधू यादव ने कहा है कि इतिहास गवाह है कि जिस घर में कोई मुख्यमंत्री रहा है, उनका कोई भी बच्चा मुख्यमंत्री नहीं बन पाया। दारोगा बाबू सीएम थे, उनका कोई बच्चा सीएम नहीं बन पाया, इसी तरह बीपीन मंडल के बच्चे भी कभी सीएम नहीं पाए। जगन्नाथ मिश्रा, भागवत झा आजाद, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, श्रीकृष्ण बाबू, भोला प्रसाद शास्त्री, चंद्रशेखर बाबू बांका वाले ऐसे कई नाम हैं, जो सीएम बने लेकिन उनका कोई भी बच्चा मुख्यमंत्री नहीं बन सका। तेजस्वी यादव भी इससे अलग नहीं होंगे यह तय है।

नींव ही तोड़ दी उन्होंने

इस दौरान राजद की ए टू जेड की राजनीति करने की तेजस्वी की बात को भी साधू यादव ने नकार दिया। साधू यादव ने कहा ए टू जेड की बात न करें तो बेहतर है। इन्होंने खुद ही यादव को छोड़ दिया, मुस्लिम को छोड़ दिया। अब बताएं कि किस मुंह से वह ए टू जेड की बात कर रहे है। यह उनकी नींव थी, लेकिन अब यही गिर गया है। बिना नींव के कोई चीज मजबूत नहीं होती है। किस नींव की बात कर रहे हैं, यह उन्हें बताना चाहिए। अंदर से यह पूरी तरह से खोखले हो चुके हैं। यह सिर्फ सरकार को नीचा दिखाना चाहते है। इससे वह सिर्फ जनता को बांटकर बिहार का नुकसान कर रहे हैं।

अफसरों को डराने का कर रहे हैं काम

साधु यादव ने कहा कि अफसर लोगों को डराया जा रहा है कि हम सेंकेंड नंबर के पार्टी हैं और बिहार में सीएम बन जाएंगे। इन्हें यह समझना चाहिए कि यहां सीएम के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। यह लोग कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं।

Suggested News