बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NAWADA NEWS : मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट व गोलीबारी, मौके पर पहुंची पुलिस

NAWADA NEWS : मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट व गोलीबारी, मौके पर पहुंची पुलिस

NAWADA : नवादा नगर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह मोहल्ले में शुक्रवार को मामूली विवाद में मारपीट व गोलीबारी हुई। दहशत फैलाने के उद्देश्य से पांच राउंड फायरिंग की गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाइक से धक्का लगने के बाद उत्पन्न विवाद में मारपीट व गोलीबारी होने की बात कही जा रही है। 

इस संबंध में बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी मो. फहीमउद्दीन ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें गोंदापुर के इमरान को नामजद व दस अज्ञात को आरोपित किया गया है। बड़ी दरगाह में फहीमउद्दीन के बेटा राजा को बाइक से ठोकर लग गई। जिसके बाद विवाद उत्पन्न हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। तब स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए झगड़े को शांत कराया। जिसके बाद इमरान वापस लौट गया। 

लेकिन कुछ ही देर में वह अपने दस अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और फहीमउद्दीन के घर में घुसकर मारपीट करने लगा। इस दौरान आरोपितों ने पांच राउंड फायरिंग भी की। गोलीबारी होते ही मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।  इसकी जानकारी मिलते सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती, एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद, सर्किल इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, प्रभारी नगर थानाध्यक्ष नरोत्तम पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की छानबीन की। घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बहरहाल, स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News