बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी ने मांगा आलू रखने का कमरा, पति ने बना दिया पूरा

पत्नी ने मांगा आलू रखने का कमरा, पति ने बना दिया पूरा

प्यार अमर होता है, रोमियो-जूलिएट, हीर-राँझा से सारी बाते अपने तो सुनी ही होंगी लेकिन क्या कभी 21वीं सदी में देखा है. आर्मेनिया के अरिंज गांव में एक महिला तोस्या घारीबिन ने अपने पति लेवोन अरकेल्यान से आलू रखने के लिए बेसमेंट में एक कमरा बनाने को कहा। लेवोन ने 23 साल में जमीन के अंदर एक महल तैयार कर दिया। साल 2008 में लेवोन की मौत हो गई लेकिन उनका बनाया महल पर्यटकों को खूब लुभा रहा है।

अंदर बनाए गए महल को मध्ययुगीन इमारत की शक्ल दी गई है। महल को और खूबसूरत बनाने के लिए महल में गुफाएं और नहरें भी बनाई गईं हैं। दरवाजों को मेहराब की शक्ल दी गई है। तोस्या यहां आने वाले पर्यटकों को अपने इस महल के सातों कमरे दिखाती हैं। वे इसे प्यार की निशानी करार देती हैं।  

तोस्या बताती हैं, "लेवोन ने जब एक बार खुदाई शुरू की तो फिर उसके बाद वे नहीं रुके। साल 1985 में उन्होंने काम शुरू किया। मैंने उन्हें कई बार रोकना चाहा लेकिन वे अपनी योजना पर अडिग रहे। उन्होंने घर बनाने का प्रशिक्षण लिया था। इस काम के लिए वे रोज 18 घंटे काम करते थे।

काम के दौरान वे कुछ देर की झपकी लेते, उसके बाद फिर गुफा खोदने में जुट जाते। उन्हें भरोसा था कि ईश्वर उनकी मदद कर रहा है। 20 साल से ज्यादा समय में लेवोन ने जमीन के अंदर सामान्य औजारों से तीन हजार वर्गफुट हिस्सा खोद लिया।'' लेवोन की 44 साल की बेटी अरक्स्या बताती हैं, "बचपन में जमीन के अंदर से खुदाई की काफी आवाजें आती थीं। शुरुआत में जमीन खोदने में उन्हें काफी मेहनत लगी क्योंकि जमीन के नीचे बेसाल्ट पत्थर था।'' 

लेवोन की मेहनत और तपस्या को आप इसपर तौल सकती है, खुदाई के वक्त 600 ट्रक मिट्टी और पत्थर लेवोन ने निकाले। 2008 में महल की एक दीवार टूट गई। इसके चलते लेवोन को हार्टअटैक आया और 67 साल में उनकी मौत हो गई। तोस्या ने अपने पति की याद में एक म्यूजियम भी बनाया है।


Suggested News