बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PM मोदी से मिलना चाहता था शख्स, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला रोका...जानिए पूरी खबर

PM मोदी से मिलना चाहता था शख्स, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला रोका...जानिए पूरी खबर

NEW DELHI: दिल्ली में एक शख्स रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने आ गया। शख्स का कहना था कि उसे आधार कार्ड में नाम बदलवाना है और इसके लिए उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना था। वह बार-बार पीएम से मिलने की जिद कर रहा था। जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया। यह घटना संसद भवन के पास हुई।

शख्स की पहचान विश्बर दास गुप्ता के रूप में हुई। उसकी उम्र 35 साल के करीब है। यह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहनेवाला है। शख्स को मानसिक तौर पर अस्थिर बताया जा रहा है। शख्स को हिरासत में लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ले जाया गया था।

जानकारी के मुताबिक शख्स संसद के पास एक सड़क पर लेट गया था। उसने पीएम मोदी ने मिलने की गुजारिश की। वह बोला कि उसे आधार कार्ड में नाम बदलवाना है। पुलिस उस शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़े: झारखंड चुनाव : खुंटी में कांग्रेस और जेएमएम पर जमकर बरसे पीएम मोदी, दोनों को बताया झारखंड के खनिजों का लुटेरा


Suggested News