बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पारिवारिक विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बेटी दामाद पर घटना को अंजाम देने की जताई आशंका

पटना में पारिवारिक विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बेटी दामाद पर घटना को अंजाम देने की जताई आशंका

PATNA : पटनासिटी में आपसी पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर पी एन बी बैंक के पास की है। जहां पर विनय सिंह नामक व्यक्ति की हत्या लाठी डंडे से पीटकर कर दी गयी है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। घटना के सम्बन्ध में स्थानीय लोगो ने बताया कि सम्पति विवाद में व्यक्ति की हत्या की गई है। लोगों के मुताबिक मृतक विनय सिंह के एक ही पुत्र की हत्या भी दो साल पहले हो चुकी है। जिसके बाद मृत व्यक्ति के सम्पति पर उनके बेटी और दामाद का नज़र बना हुआ था। आशंका जताई जा रही है की इसी कड़ी इनकी हत्या कर दी है। 

हालांकि इस बाबत जब स्थानीय दीदारगंज  थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि बिनय सिंह का अपनी पत्नी से नही बनता था। काफी लंबे समय से इन सभी मे आपसी पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। उन्होंने कहा कि विनय सिंह साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद उन्हें एनएमसीएच में इलाज़ हेतू ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी है। 

थानाध्यक्ष ने कहा कि मारपीट में इनकी हत्या की बात सामने आई है। जिसमे मृतक विनय सिंह के दामाद और बेटी की भूमिका की बात सामने आ रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। अगर बेटी और दामाद पर  नेम्ड हत्या का मामला दर्ज कराया जाता है। तब बेटी और दामाद पर कार्रवाई सम्भव है। फिलहाल पुलिस  घटनास्थल पर जाकर जांच में जुट गयी है।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News