बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन में मिस्ड कॉल से हुई मोहब्बत को पाने के 1300 किमी पैदल चला प्रेमी,बाबा की नगरी में हुई मुलाकात..फिर..

लॉकडाउन में मिस्ड कॉल से हुई मोहब्बत को पाने के 1300 किमी पैदल चला प्रेमी,बाबा की नगरी में हुई मुलाकात..फिर..

प्यार में कहते हैं कि इंसान क्या-क्या नहीं कर जाता। इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोग कदमों का ज्यादा सहारा ले रहे हैं। इसी बीच अहमदाबाद ने एक बंदे ने कमाल ही कर दी। उसने अहमदाबाद से बनारस का सफर पैदल तय किया। वो भी एक मिस्ड कॉल के कारण।

12 मई की रात की बात है। मिर्जा मुराद थाने में एक महिला ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद लड़की का मोबाइल ट्रेस किया। लोकेशन बनारस के ही लंका इलाके में मिली। पुलिस की टीम वहां पहुंची। पता चला कि लड़की अपनी मर्जी से बॉयफ्रेंड से मिलने वहां आई थी।

पुलिस ने बताया कि ‘लड़के से पूछताछ में हमें मालूम पड़ा कि वो है तो बनारस का ही, लेकिन अहमदाबाद में रहकर काम कर रहा था। चार-पांच महीने पहले की बात है। एक मिस्ड कॉल के जरिए लड़की से उसकी दोस्ती हुई थी। फिर दोनों ने मिलने का प्लान बनाया, लेकिन लॉकडाउन हो गया। लड़का आना चाहता था बनारस, लड़की से मिलने के लिए। पर गाड़ी-वाड़ी उसे कुछ मिल नहीं रही थी, इसलिए पैदल ही आ गया। लड़की भी उससे मिलने चली गई।’

Suggested News