बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में शख्स को गोली मारकर किया जख्मी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में शख्स को गोली मारकर किया जख्मी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

SIWAN : आजकल जिले में जमीनी विवाद का रुप विकराल होता जा रहा हैं। कारण की हम किसी से कम नहीं वाली कहावत चरितार्थ हो रही हैं। इसी कड़ी में सिवान के जामो थाना क्षेत्र में आज जमीनी विवाद ने विकराल रुप धारण कर लिया। बताते चले की जामो थाना क्षेत्र के रामपुर मठीया में आपसी जमीनी विवाद में गोली चल गयी। 

इस गोली कांड में एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा हैं। घायल व्यक्ति गोविंद गिरि बताया जा रहा है, जो गोली लगने से गम्भीर रुप से जख्मी हो गया है। इस घटना के बाद जामो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गम्भीरता से जाँच करने में जुट गई हैं। 

वही इस गोली कांड को लेकर महराजगंज डीएसपी पोलस्त कुमार ने बताया की एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हो गई हैं। पुलिस तहकीकात करने में जुट गई हैं। दोषियों को किसी हालत में बख्शा नही जायेगा। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News