बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : मनचले ने बीच सड़क पर महिला से माँगा मोबाइल नम्बर, लोगों ने कर दी जमकर पिटाई

BIHAR NEWS : मनचले ने बीच सड़क पर महिला से माँगा मोबाइल नम्बर, लोगों ने कर दी जमकर पिटाई

NALANDA : लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस स्टैंड के समीप एक मनचले ने राह चलती महिला से मोबाइल नंबर मांग लिया। जिसके बाद महिला ने मनचले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगी। महिला को पिटाई करते देख मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। देखादेखी भीड़ में शामिल लोग भी मनचले की पिटाई करने लगे। वहीँ महिला दनादना बदमाश को तमाचा जड़ रही थी। 

हालाँकि राहगीरों के जमा होने पर बदमाश ने अपनी गलती स्वीकार कर लिया। जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे वहां से भगा दिया। महिला ने बताया कि वह बाजार से खरीदारी करने निकली थी। उसी दौरान बदमाश उसके पीछे लग गया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। मना करने पर भी वह पीछे पड़ गया। यहीं नहीं वह बीच सड़क पर ही महिला से उसका मोबाइल नम्बर मांगने लगा। जिसके बाद महिला ने सड़क पर उसकी पिटाई कर दी।

गौरतलब है की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई तरह के कदम उठाये गए हैं। राज्य में भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मी की बहाली गयी है। जबकि महिला थाने बनाये गए हैं, जहाँ महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई की जाती है। वहीँ उन्हें सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरियों ने 35 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट  

Suggested News