बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद मनचले ने की हत्या की कोशिश, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दरभंगा में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद मनचले ने की हत्या की कोशिश, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

DARBHANGA : जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म करने का एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। बल्कि दुष्कर्म के बाद लड़की को उसके ही दुपट्टे से गला घोंट कर जान से मारने का असफल प्रयास भी किया गया है। इस बात की लिखित शिकायत पीड़िता ने दरभंगा के महिला थाना में दर्ज कराई है। जिसकी पुष्टि दरभंगा सदर के SDPO अमित कुमार ने भी की है।

दरअसल पूरा मामला दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के एक गाँव का है। महिला थाने में पीड़िता द्वारा किये लिखित शिकायत के अनुसार घटना 28 जनवरी 2023 की है। जब पीड़िता अपने घर के पीछे हैंडपंप पर करीब आठ बजे रात में बर्तन धो रही थी। तभी गाव के दो मनचले लड़के पहुचा और पीछे से मुह दबाकर सुनसान गाछी में लेकर चला गया। जहां चाकू की नोक पर पहले दोनो ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद दोनों मनचले युवक ने पीड़िता के गले में लगे दुपट्टा डाल कर जान से भी मारने का प्रयास किया। हलाकि वह किसी तरह दोनो लोगो से जान बचा कर भाग निकली और पूरी घटना की जानकारी अपने बढ़ी दादी को बताई। जिसके के घटना की खबर गाव में भी फैल गई। इसके बाद गाव के लोग पंचायत कर पूरे मामले को दबाने में जुट गए।

वही पुलिस को खबर नहीं करने के लिए पीडिता के साथ साथ उनके परिवार पर भी दबाब बनाने के अलावा धमकी भी देना शुरू कर दिया। किसी तरह पीड़िता गाव वालो से छुपते छुपाते आज महिला थाना पहुची और घटना की लिखित शिकायत थाने को दी और न्याय की फरियाद की है। पीड़िता ने दुष्कर्म करने वाले दोनो लड़को की पहचान बताया है। दोनो आरोपी लड़के उसके गाव के ही है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Suggested News