बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : महिला और उसके परिजनों के साथ मनचलों ने घर में घुसकर की मारपीट, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : महिला और उसके परिजनों के साथ मनचलों ने घर में घुसकर की मारपीट, अस्पताल में चल रहा है इलाज

AURANGABAD : जिले में इन दिनों लोगो में पुलिसिया खौफ खत्म होते दिख रहा है। जहाँ पहले लोग कोई भी घटना का अंजाम देने से पहले कानून से खौफ खाते थे। वही आज कानून का भय लोगों में खत्म हो गया है। छोटी छोटी बातों पर भी लोग बड़ी घटना का अंजाम दे रहे है। 

ऐसा ही एक मामला आज टंडवा थाना के नउआ बार गाँव मे देखने को मिला। जहाँ एक महिला के साथ गाँव के ही कुछ मनचले की कहा सुनी हुई। फिर क्या था, मनचले ने घर मे घुस कर महिला तथा उनके परिजन को जम कर पिटाई कर दिया। 

घायल का आरोप है कि 6 -7 की संख्या में लाठी डण्डा एवं धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया है। जिसमे एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह से घयल हो गए हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों की सहयोग से औरंगाबाद लाया गया जहाँ इनका इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News