बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में दो साल बाद मंदार महोत्सव की हुई शुरुआत, प्रभारी मंत्री शाहनवाज आलम के मंत्री जयंत राज ने किया उद्घाटन

बांका में दो साल बाद मंदार महोत्सव की हुई शुरुआत, प्रभारी मंत्री शाहनवाज आलम के मंत्री जयंत राज ने किया उद्घाटन

BANKA : जिला के बौसी में मंदार महोत्सव का आगाज आपदा मंत्री शाहनवाज आलम, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। उनके साथ बेलहर के विधायक मनोज यादव, धौरिया विधायक भूदेव चौधरी भी उपस्थित थे। बरसों से मंदार महोत्सव प्रत्येक वर्षा मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर मनाया जाता है। पौराणिक व धार्मिक दृष्टि से यह मंदार पर्वत स्थित जो देवासुर संग्राम का प्रतीक है। 


मंदार पर्वत तीन धर्मों का मिलन स्थल है। एक ओर जहां जैन धर्म के 12 वें तीर्थ वसुपूज्य का निवास स्थान है। वहीं सपा धर्म का और सनातन धर्म के लोग हजारों की संख्या में आते हैं। इस मौके पर आपदा मंत्री एवं लघु जल संसाधन मंत्री एवं जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ,जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश ,अनुमंडल पदाधिकारी प्रीति कुमारी , एडीएम माधव कुमार ,बौसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद बौसी प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन मंत्री सह बांका के प्रभारी मंत्री शाहनवाज आलम ने मेला देखने आए लोगो को मकर संक्रांति का बधाई दिया। यहाँ कृषि प्रदर्शनी को फूलों से व रंगीन पताकों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। 

वहीं मंदार के समीप आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज में भी ग्राम श्री मेले का उद्घाटन मंत्री के द्वारा फीता काट कर किया गया। जिला अधिकारी अंशुल कुमार , पुलिस कप्तान डॉ सत्य प्रकाश , विधायक भूदेव चौधरी जबकि प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन, नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती उपाध्यक्ष गुंजन कुमारी मौजूद थे। दो सालों के बाद मेले का आयोजन होने से मंदार क्षेत्र सहित आसपास के लोगों में काफी उत्साह है जिसको लेकर मेला  में काफी भीड़ उमड़ पड़ी।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News