बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मनेर नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का हुआ गठन, एसडीओ ने सदस्यों को दिलाई शपथ

मनेर नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का हुआ गठन, एसडीओ ने सदस्यों को दिलाई शपथ

PATNA : पटना से सटे मनेर नगर पंचायत में सशक्त स्थाई समिति का गठन कर लिया गया है. नगर पंचायत की मुख्य पार्षद मंजू देवी ने पार्षद अमोल बजाज, संजय सिंह एवं सुनीता वर्मा को स्थायी समिति सदस्य के लिए नामित किया है. शुक्रवार को अनुमण्डल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अनुमंडलाधिकारी बिनोद दुहन ने नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. 

इनके साथ मुख्य पार्षद मंजू देवी एवं उप मुख्य पार्षद मनोज कुमार भी मौजूद रहे. नगर पंचायत के नए सरकार के गठन पर पूर्व विधायक श्रीकान्त निराला, पूर्व प्रखंड  प्रमुख ममता सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संजय साव, करुणा देवी, रामाधार सिंह, मुन्ना कुमार, राजा खान, मीरा देवी कृष्णा साव, संजय कुमार समेत कई लोगों ने बधाई दी है. 

बताते चलें की नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों की योजना तैयार की जाती है. जिसके बाद निकाय के इलाके में सफाई और निर्माण की व्यवस्था की जाती है. 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 


Suggested News