बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंगल पांडेय का दावाः बिहार में बड़ी मुश्किल से महागठबंधन का खुलेगा खाता और झारखंड में मिलेगी इतनी सीट...

मंगल पांडेय का दावाः बिहार में बड़ी मुश्किल से महागठबंधन का खुलेगा खाता और झारखंड में मिलेगी इतनी सीट...

पटनाः बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि बिहार में बड़ी मुश्किल से महागठबंधन का खाता खुलेगा। पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहरायेगा। राजद और  सहयोगी दल बड़ी मुश्किल से अपना खाता खोल पायेंगे।

तेजस्वी ने संविधान का उडाया मजाक

तेजस्वी पर हमला बोलते हुए मंगल पाण्डेय ने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर बैठे हुए हैं ।बावजूद उन्होंने वोट नहीं किया।उन्होंने पूरी तरह से लोकतंत्र का अपमान किया है। तेजस्वी पर सवाल उठाते हुए मंगल पाण्डेय ने कहा कि वे एक तरफ संविधान बचाने की बात करते हैं और लोगों को संविधान बचाने के लिए वोट करने की अपील करते हैं।लेकिन जब वे खुद वोट नहीं करते हैं तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि वे जनता से झूठ बोलते हैं और जनता का मजाक उड़ाते हैं।

झारखंड़ में महागठबंधन को मिलेगी एक सीट

बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के प्रभारी मंगल पाण्डेय ने दावा किया है कि झारखंड़ में भी पार्टी की अच्छी स्थिति रहेगी।वहां हम महागठबंधन बड़ी मुश्किल से 1 सीट पर जीत दर्ज कर सकती है। बाकी की 13 सीटों पर एनडीए जीत का परचम लहराएगा।

Suggested News