बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मनीष कश्यप को पटना सिविल कोर्ट से मिली बड़ी राहत, तमिलनाडु मामले में मिली बेल

मनीष कश्यप को पटना सिविल कोर्ट से मिली बड़ी राहत, तमिलनाडु मामले में मिली बेल

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां पटना कोर्ट में पेशी के बाद मनीष कश्यप को बड़ी राहत मिली है। मनीष कश्यप को बिहार के जेल में ही रहने की इजाजत मिल गई है।  साथ ही उन्हें तमिलनाडु मामले में बेल मिल गई है। 

बता दें कि, कोर्ट ने उन्हें बिहार के बेऊर जेल में रहने की इजाजत दे दी है। यह फैसला पटना सिविल कोर्ट ने फैसला सुनया है। मनीष कश्यप को तमिलनाडु के सभी मामलों बेल मिल गई है। अब उनकी तमिलनाडु ने पेशी वीडियो कॉल के जरिए होगी।  

यूट्यूबर मनीष कश्यप अब बिहार के बेऊर जेल में रहेंगे। बताते चलें कि, मनीष कश्यप की आज पटना के सिविल कोर्ट मे पेशी हुई। आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज किये थे। जिसमें से दो मामलों मे आज पेशी हुई है। जिसमें पहला मामला तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने का है। जिसमें उन्हें बेल दे दी गई है।

वहीं दूसरा मामला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऊपर अपमानजनक शब्द कहे जाने को लेकर पूराने वायरल वीडियो से जुड़ा हैं। कोर्ट ने उन्हें बिहार के बेऊर जेल में ही रखने का आदेश दिया है। मनीष कश्यप की पेशी पटना सिविल कोर्ट के जज मनोरंजन कुमार झा के सामने हुई है। आपको बता दें कि यह मामला सोशल वर्कर निशांत वर्मा के द्वारा ईओयू में 24 मार्च को दर्ज की गई थी।

Suggested News