बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन को फिर ‘मांझी’ ने दिया टेंशन, नेता प्रतिपक्ष के बयान का किया समर्थन, कहा तेजस्वी पर है अधिक जिम्मेदारी

महागठबंधन को फिर ‘मांझी’ ने दिया टेंशन, नेता प्रतिपक्ष के बयान का किया समर्थन, कहा तेजस्वी पर है अधिक जिम्मेदारी

JEHANABAD : जहानाबाद के नगर भवन में पूर्व राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित कई नेताओं ने शिरकत किया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने महेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा किया। 


वही कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री सह हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से को- ऑर्डिनेशन कमिटी बनाने की मांग कर दी है। मांझी ने कहा कि सरकार में कुल 7 दल शामिल है। लेकिन एक या दो पार्टी के लोग जो चाहते हैं वह निर्णय लेते हैं। यह सरकार की सेहत के लिए ठीक नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हम बार-बार  को- ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक को-आर्डिनेशन कमेटी नहीं बनाई गई है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के उस बयान को भी सही ठहराया है। जिसमें कहा गया है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव अपने पास 5 विभाग रखे हुए हैं। उपमुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें बाहर भी जाना पड़ता है। इसके मद्देनजर उनके पास के विभाग तीन चार लोगों के पास होते तो अच्छा रहता। 

इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शराबबंदी तब सफल होगा। जब लोगों के बीच जागरूकता पैदा की जाएगी। जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे। तब तक शराबबंदी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से सबसे अधिक परेशानी गरीब दलित एवं मजदूरों को हो रही है। उन्होंने गया उपमहापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे अपनी पुत्री को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है। जिसमें कहा गया है कि अगर उप महापौर के पद पर जीत मिलती है तो जो भी लोग  शराबबंदी कानून के तहत जेल में बंद हैं उन लोगों को मैं जेल से बाहर निकालने का प्रयास करूंगा।


जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News