बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RJD की मानव श्रृंखला में 'मांझी' भी होंगे शामिल! बशर्ते तेजस्वी यादव करें ये काम...

RJD की मानव श्रृंखला में 'मांझी' भी होंगे शामिल! बशर्ते तेजस्वी यादव करें ये काम...

PATNA: बिहार में राजद की तरफ से 30 जनवरी को मानव श्रृंखला प्रस्तावित है। किसान आंदोलन के समर्थन में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मानव श्रृंखला आयोजित की गई है। इस मानव श्रृंखला में बिहार के महागठबंधन के तमाम सहयोगी भी शिरकत करेंगे। मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर आज महागठबंधन की बैठक हुई। राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर महागठबंधन नेताओं की बैठक में मानव श्रृंखला को सफल बनाने की रणनीति बनी। 

किसानों से जमीन लिखवाने वाले भी किसानों को न्याय दिलवायेंगे

राजद के मानव श्रृंखला पर पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नौकरी और टिकट के लिए जिन नेताओं ने किसानों से ज़मीन लिखवाई है अगर उनसे किसानों की ज़मीन महागठबंधन के लोग वापस करवा दें तो मैं भी मानव शृंखला में शामिल होने पर विचार कर सकता हूं। घोर कलयुग आ गया है,नौकरी और टिकट के लिए किसानों की ज़मीन लिखवाने वाले भी किसानों को न्याय दिलवाएंगें।



Suggested News