बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धारा 370 पर केंद्र के साथ मांझी की पार्टी, कर दी दिग्विजय सिंह के खिलाफ देशद्रोह का केस करने की मांग

धारा 370 पर केंद्र के साथ मांझी की पार्टी, कर दी दिग्विजय सिंह के खिलाफ देशद्रोह का केस करने की मांग

PATNA : धारा 370 की फिर से बहाल करने की बात को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के बड़बोले नेता दिग्विजय सिंह चारों तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं। जहां भाजपा ने उनकी सोच पर सवाल उठाया है, वहीं पिछले कुछ समय केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे मांझी की पार्टी ने यू टर्न लेते हुए दिग्विजय सिंह के खिलाफ बड़ी मांग कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि दिग्विजय सिंह के पाकिस्तान पत्रकारोंं के साथ राष्ट्रहित में साजिश रचने की बात कही है। हम प्रवक्ता ने केंद्र सरकार से मांग की है दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करे। हम प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा से ही पाकिस्तान के साथ देश के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। 

बता दें कि भाजपा आईटी सेल की तरफ से एक क्लब चैट हाउस का सदस्यों के बीच हुए बातचीत का एक ऑडियो रिलीज किया गया है। जिसमें दिग्विजय सिंह सहित कहित बड़े नाम शामिल हैं। इस चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार के द्वारा कश्मीर में धारा 370 की बहाली पर किए गए सवाल दिग्विजय सिंह यह कहते हैं कि केंद्र में हमारी सरकारी आते ही मौजूदा व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा और फिर से घाटी में धारा 370 बहाल कर दिया जाएगा। दिग्विजय सिंह की इन बातों को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने सिर्फ राहुल गांधी को सोच को जाहिर किया है।

भाजपा की तरफ से आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस का पहला प्रेम पाकिस्तान है, अगर उनकी सत्ता में आएंगे तो कश्मीर पाकिस्तान को सौंपने से भी परहेज नहीं करेंगे।


Suggested News