बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन में मचे बवाल को मांझी ने बताया फ्रेंडली फुटबॉल मैच, कहा-इससे नहीं पड़ने वाला फर्क, महागठबंधन एकजुट है

महागठबंधन में मचे बवाल को मांझी ने बताया फ्रेंडली फुटबॉल मैच, कहा-इससे नहीं पड़ने वाला फर्क,  महागठबंधन एकजुट है

PATNA :  बिहार महागठबंधन में जारी महाभारत को पूर्व सीएम व हम प्रमुख जीतन राम मांझी फ्रेंडली फुटबॉल मैच करार दिया है। मांझी ने कहा है कि सभी राजनीतिक दल में ऐसा होता रहता है। यह एक तरह से फ्रेंडली फुटबॉल मैच है। 

मांझी ने कहा है कि महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। एक-दो सीटों पर जो अपने ही पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है वो दरअसल फ्रेंडली फुटबॉल मैच है। इससे महागठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हम पूरी तरह से एकजुट है और चुनाव में महागठबंधन की बड़ी जीत तय है। 

बता दें कि  महागठबंधन की ओर से मधुबनी सीट मुकेश सहनी की वीआईपी को मिली है। मुकेश सहनी ने बद्री कुमार पूर्वे को मधुबनी से अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से महागठबंधन के अंदर इस सीट को लेकर घमासान मचा है। कल जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवक्ता शकीन अहमद ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए मधुबनी से चुनाव लड़ने का एलान किया था। वहीं आज इस फेहरिस्त में राजद के अली अशरफ फातमी भी शामिल हो गए है। 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राजद के कद्दावर नेता फातमी ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वहीं उन्होंने भी मधुबनी से चुनाव लड़ने का एलान किया है। 


Suggested News