बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मांझी भी करेंगे लोगों की समस्या को दूर करने का काम, सीएम नीतीश और भाजपा के बाद हम का लगेगा जनता दरबार

 मांझी भी करेंगे लोगों की समस्या को दूर करने का काम, सीएम नीतीश और भाजपा के बाद हम का लगेगा जनता दरबार

PATNA : बिहार में लोगों की समस्या को दूर करने के लिए जनता दरबार का प्रचलन जोर पकड़ रहा है। जहां सीएम नीतीश कुमार हर सोमवार को जनता दरबार लगा रहे हैं। वहीं भाजपा भी सहयोग कार्यक्रम के जरिए लोगों की समस्या को दूर करने की कोशिश में जुटी है। अब इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए हम पार्टी के मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी जनता दरबार लगाने वाले हैं, जहां वह लोगों की समस्या को सुनने और उसे दूर करने का काम करेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने भी पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाने की घोषणा की थी।

 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) का अब 7 सितंबर से लगेगा जनता दरबार 

पार्टी के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हम पार्टी के द्वारा 7 सितंबर को जनता दरबार लगाई जाएगी । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बिहार सरकार में लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन विभागीय कार्य से दिल्ली में रहेंगे। अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अब 7 सितंबर (मंगलवार) को 11:00 बजे हम पार्टी के मंत्री एवं विधायकों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पटना आवास पर जनता दरबार लगाई जाएगी।

इससे पहले  हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बिहार सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन एवं प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री के साथ विचार विमर्श के उपरांत पार्टी के मंत्री एवं विधायकों  की मौजूदगी में होने वाली 31 अगस्त से जनता दरबार को अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दिया गय है। बताया गया पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं के पटना में नहीं रहने के कारण 31 अगस्त 2021 (मंगलवार) से प्रारंभ होने वाली जनता दरबार को स्थगित कर 7 सितंबर से जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है। 


Suggested News