बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में मानव बल का धरना तीसरे दिन भी जारी, जल्द से जल्द की बहाली की मांग

मुजफ्फरपुर में मानव बल का धरना तीसरे दिन भी जारी, जल्द से जल्द की बहाली की मांग

MUZAFFARPUR : जिस समय बिहार सहित मुजफ्फरपुर में भी कोरोना पिक पर था और लोगो की लगातार मौते हो रही थी। उस दौरान बिहार सरकार के निर्देश पर मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन के द्वारा 780 मानव बल को बहाल किया गया था। जिसमें महिला एवं पुरूष शामिल हैं। जो सदर अस्पताल से लेकर के जिले के विभिन्न प्रखंडों के पीएससी में कार्य कर रहे थे। 

बाद में एकाएक करीब एक महीना काम कराने के बाद उसे हटा दिया गया। जिसके बाद मामला हाईकोर्ट में मानव बल के द्वारा पहुंचा तो मामले में सभी को बहाल करने का निर्देश दिया गया। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा की दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए। जिसको लेकर बीते तीन दिनों से मानव बल सदर अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन पर बैठकर नारेबाज़ी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और कहा कि हम लोगो को बहाल किया जाए। अन्यथा आगे हमलोग आत्मदाह करेंगे।

आपको बता दें कि सरकार के अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी के कारण 3 महीनों के लिए मानव बल का नियुक्ति किया गया था। जिसको लेकर मुजफ्फरपुर जिले के सिविल सर्जन ने 780 लोगों की बहाली की और उसके बाद 1 महीने होने के करीब ही था। तभी सभी की बहाली को एकाएक निरस्त कर दिया गया था।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट

Suggested News