बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशांत सुसाइड मामले में सियासत तेज, अब मंत्री जय कुमार ने मुंबई पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा

सुशांत सुसाइड मामले में सियासत तेज, अब मंत्री जय कुमार ने मुंबई पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा

Patna: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस में विवाद चल रहा है. पहले बिहार के डीजीपी फिर मंत्री संजय झा और उसके बाद सीएम नीतीश ने खुद मुंबई पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. अब मंत्री जय कुमार ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है.

बिहार सरकार के मंत्री जयकुमार ने विनय तिवारी को क्वॉरंटाइन करने पर कहां की हमने देखा मुंबई पुलिस बीते 40 दिनों से बिना हाथ पैर के जांच कर रही है. बाध्य होकर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने पटना में एफ आई आर दर्ज की तब पटना पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची है.

जिस तरीके से विनय तिवारी के साथ मुंबई पुलिस विहैब कर रही है वो रवैया सही नहीं है. इससे यह लग रहा है मुंबई पुलिस सुशांत मामले को दबाना चाह रही है. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वाले अगर सीबीआई जांच के लिए कहेंगे तो नीतीश कुमार ने भी इशारा किया है की सीबीआई जांच होगी. 

Suggested News