बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री प्रमोद कुमार और मोतिहारी सदर SDO ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया दिया निर्देश

मंत्री प्रमोद कुमार और मोतिहारी सदर SDO ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया दिया निर्देश

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में बाढ़ का कहर जारी है।जिले के सदर अनुमंडल, अरेराज अनुमंडल बाढ़ से अधिक प्रभावित है।लाखों की आबादी बाढ़ से घिरी हुई है। इस बार बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बीती रात चंपारण तटबंध के टूटने से संग्रामपुर केसरिया के सैकड़ो गॉव जल प्लावित हो गए हैं।

सदर अनुमण्डल के 20 पंचायत में 11 पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। बड़ी आबादी के सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। लोग उंचे स्थानों और बाढ़ राहत केन्द्रों में शरण लिए हुए है।

इधर बिहार के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित मोतिहारी विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री के साथ सदर SDO प्रियरंजन राजू भी मौजूद रहे।

कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार एवं सदर SDO ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों से मुलाकातर की और बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रही  राहत कैम्प में भोजन इंतजाम का जायजा लिया। 

इस दौरान उन्होंने जहाँ कमी थी उसे सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों से कहा कि सरकार उनकी सहायता के लिए पूरी तरह से तत्पर है। उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जायेगी। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News