बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनआकांक्षा रैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस, मंटू शर्मा बोले- ऐतिहासिक होगी राहुल गांधी की सभा

जनआकांक्षा रैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस, मंटू शर्मा बोले- ऐतिहासिक होगी राहुल गांधी की सभा

PATNA : जन आकांक्षा रैली को लेकर कांग्रेस ने पूरे बिहार में जन संपर्क तेज कर दिया है। पार्टी के नेता शहर से लेकर गांव तक जन संपर्क अभियान चला रहे हैं। आगामी तीन फरवरी को बिहार के गांधी मैदान में होने वाली जन आकांक्षा रैली की तैयारी को लेकर जन संपर्क के दौरान कांग्रेस नेता मंटू शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी  28 वर्षों के बाद अपने बूते बिहार में रैली करने जा रही है। इस रैली की सफलता के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से रैली में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।

 उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जिस आस के साथ जनता ने 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता दी थी, उसमें पूरी तरह से विफल साबित हुई है। मंटू शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक होगी।

मंटू शर्मा ने बुधवार को बिक्रम विधानसभा के पितवास, रामपुर, पिपलावा, सोनाअहुआरा, वेला, तरारी, चेसी, नैबतपुर, कोपा ,दरियापुर, नौबतपुर लख, टेंगरैला, कर्जा, गोवाय, जलपुरा, अदमपुर आदि क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान बडी तादाद में स्थानीय लोग उपस्थित थे। 

मंटू शर्मा ने उपस्थित जनसमूह से भारी तादाद में 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली में शामिल होने की अपील की।

Suggested News