बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश से मिलकर जदयू MLC संजय सिंह और छोटू सहित कई नेताओं ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, जनसंपर्क संवाद यात्रा का भी दिया फीडबैक

सीएम नीतीश से मिलकर जदयू MLC संजय सिंह और छोटू सहित कई नेताओं ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, जनसंपर्क संवाद यात्रा का भी दिया फीडबैक

पटना. छोटी दीपावली की संध्या पर जेडीयू एमएलसी संजय सिंह और छोटू सिंह के साथ मिलकर कई नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को जहां दीपावली की हार्दिक शुभकानाएं दी, वहीं जनसंपर्क संवाद यात्रा का फीडबैक भी दिया। 

गौरतलब है कि जदयू एमएलसी संजय सिंह और नागरिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष व जदयू नेता छोटू सिंह साथ ही पूर्व विधायक अशोक सिंह के नेतृत्व में पूरे बिहार में जनसंपर्क संवाद यात्रा का जगह-जगह आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जदयू नेताओं के द्वारा सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास के कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वहीं जनता जदयू के कार्यकर्ताओं को भी जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सदस्यता अभियान को भी तीव्र गति से चलाया जा रहा है। 

छोटू सिंह ने इस अवसर पर बताया कि आज जनसंपर्क संवाद यात्रा की टीम सीएम नीतीश कुमार से मिलकर यात्रा का फीडबैक दिया। इस अवसर पर सीएम नीतीश और ललन सिंह मिलकर समाज के विभिन्न विषय से अवगत करायें। जनसम्पर्क संवाद यात्रा की पूरी जानकारी दी। विधान पार्षद संजय सिंह, विजय सिंह, विनोद सिंह, अशोक सिंह, छोटू सिंह  और ओम प्रकाश सेतु ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं।


Suggested News