बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कई राजनेताओं के पास है एके-47,अनन्त सिंह के साथ दलितों जैसा व्यवहार कर रही है सरकार : जीतन राम मांझी

बिहार में कई राजनेताओं के पास है एके-47,अनन्त सिंह के साथ दलितों जैसा व्यवहार कर रही है सरकार : जीतन राम मांझी

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास से एके-47 बरामद होने और उनपर केस दर्ज होने के बाद प्रदेश की सियासत की गर्म हो गई है। विपक्ष पूरी तरह से अनंत सिंह के साथ खड़ा होकर सरकार पर हमलावर हो गई है। विपक्ष इसे पूरी तरह से सरकार की साजिश बता रहा है। 

कल जहां राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने अनंत सिंह के पक्ष में खड़ा होते हुए इसे नीतीश सरकार और जेडीयू सांसद का साजिश बताया था, वहीं आज पूर्व सांसद और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी अनंत सिंह के पक्ष में खड़े हो गए है। 

रघुवंश प्रसाद सिंह और पप्पू यादव के अब पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। मांझी ने कहा है कि दलितों के तर्ज़ पर सरकार अनंत सिंह को फंसा रही है। उन्होंने कहा है कि जैसे दलितो के घर हथियार रखकर उन्हें नक्सली के केस में फंसाया जाता था, अब अनंत सिंह पर वही फ़ार्मूला सरकार अनंत सिंह पर अपना रही 

मांझी ने कहा है कि बिहार के कई राजनेताओं, ठेकेदारों के पास AK-47 है। सरकार उनके घर छापेमारी क्यों नहीं कर रही है। 

बता दें कि शुक्रवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह पैतृक गांव लदमा स्थित उनके आवास पर छापेमारी हुई है। इस दौरान उनके घर से एके-47 और बम बरामद किया गया है। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 


Suggested News