बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध और लाखों की संपत्ति ठग हुआ फरार, पीड़िता लगा रही थाने का चक्कर

शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध और लाखों की संपत्ति ठग हुआ फरार, पीड़िता लगा रही थाने का चक्कर

News4nation desk : पिछले सात साल से शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इस बीच उसने युवती से लाखों रुपये की संपत्ति भी ठगा। उसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। जब लड़की ने थाने में मामला दर्ज कराने की बात की तो फरार हो गया। मामला झारखंड की राजधानी रांची की है। 

दरअसल रांची के पुंदाग थाने में एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  युवती ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। यह सिलसिला लगातार चलता रहा। 

वहीं पीड़िता का कहना है कि उसने अपनी शादी के लिए करीब 2 लाख का जेवर बनाया था। आरोपी ने उस जेवर को भी ठग लिया। 

युवती का कहना है कि इससे पहले गुरुवार को भी वह अपनी मां के साथ पुंदाग ओपी में मामला दर्ज कराने पहुंची थी। लेकिन आरोपी ने उसकी मां को फोन पर कहा था कि वह उससे शादी कर लेगा। 

आरोपी रेहान ने थाना में आकर उसके साथ शादी पर समझौता करने की बात कही थी। इसके बाद पीड़िता की मां ने अपनी बेटी को मामला दर्ज कराने से रोक लिया था। 

लेकिन जब शुक्रवार को थाना नहीं पहुंचा तो पीड़िता व उसकी मां ने रेहान के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। 

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Suggested News