बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सात महीने भी नहीं चला निकाह, रोहतास में 10 लाख के लिए शौहर ने बीवी को दिया तीन तलाक, पुलिस ने भी नहीं किया केस दर्ज

सात महीने भी नहीं चला निकाह, रोहतास में 10 लाख के लिए शौहर ने बीवी को दिया तीन तलाक, पुलिस ने भी नहीं किया केस दर्ज

रोहतास. जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। डिहरी के ईदगाह मोहल्ला के वार्ड नंबर-23 के रहने वाले शाही इमाम की पुत्री सनूवर प्रवीण को उसके पति वेश अली ने तीन तलाक दे दिया है। 9 मार्च 2022 को ही सनूबर की शादी औरंगाबाद जिला के बारुन के शेख बिगहा के रहने वाले वेश अली उर्फ मोनू से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोगों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।

पीड़ित सनूबर प्रवीण ने बताया कि तमाम दहेज तथा 5 लाख नगदी देने के बावजूद उसके ससुराल के लोग अब स्कॉर्पियो या बोलेरो गाड़ी खरीदने के लिए 10 दस लाख रुपए मांग रहे हैं। जब दहेज के पैसे नहीं दिया गया, तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 20 दिन पूर्व ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर सनूबर अपने पिता के साथ औरंगाबाद से डिहरी आ गई।

21 सितंबर को सनूवर के पति वैश अली उर्फ मोनू पहुंचा तथा फिर से झगड़ा किया एवं जाते-जाते तीन बार तलाक बोलकर निकल गया। इस घटना के बाद 20 वर्षीय नव विवाहित युवती काफी परेशान हो गई। उसका रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता भी काफी मायूस हैं। फिर उसने न्याय की गुहार लगाते हुए डिहरी के महिला थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि पुलिस अब तक मामले में केस दर्ज नहीं किया है। जिससे उन लोगों को सदमा लगा हुआ है। पिछले तीन-चार दिनों से न्याय के लिए लड़की गुहार लगा रही हैं।


Suggested News