बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विवाहिता ने लगाई फांसी : घर के बाहर रो रहे तीन साल के बेटे से मिली जानकारी, पति रहता है फरीदाबाद में

विवाहिता ने लगाई फांसी :  घर के बाहर रो रहे तीन साल के बेटे से मिली जानकारी, पति रहता है फरीदाबाद में

BANKA : अमरपुर थाना क्षेत्र के कोईन्धा गांव में आपसी कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने गले में दुपट्टा डालकर फांसी लगा लिया। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी। मृतका कोईन्धा गांव निवासी अवधेश सिंह की 27 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी बताई गयी। 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग आठ वर्ष पूर्व महिला का विवाह कोईन्धा गांव निवासी अवधेश सिंह के साथ हिन्दु रीती -रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। विवाह के बाद महिला को दो पुत्र जन्म लिया। महिला का बड़ा पुत्र चिक्कु कुमार (6)वर्ष अमरपुर थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता है। महिला के साथ तीन वर्ष का पुत्र निक्कु कुमार रहता है। बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए महिला का पति अवधेश सिंह फरीदाबाद में रहकर प्राईवेट जॉब करता है। रविवार की दोपहर करीब दो बजे महिला का छोटा पुत्र घर के बाहर रो -रहा था जब ग्रामीणो ने घर के अंदर झांक कर देखा तो महिला गले में दुपट्टा डालकर घर की छत में लगे हुक से लटक रही थी। 

घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थानाध्यक्ष मो. सफदर अली, अवर निरीक्षक रामविचार सिंह पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान पर युडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ महिला की मौत के बाद मृतक के परिजनों का रो -रोकर बुरा है। तीन साल के बच्चे के पास न तो अब मां है और न फिलहाल पास में पिता मौजूद थे।


Suggested News