बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पति के अवैध सम्बन्ध के संदेह को लेकर विवाहिता ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : पति के अवैध सम्बन्ध के संदेह को लेकर विवाहिता ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

BETTIAH : जिले में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता द्वारा गले में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। नगर थाने की पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी ने बताया की पति पर दूसरे महिला के साथ संदेह को लेकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। वही महिला के पति समेत उसके ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। 


इधर पुलिस ने महिला के मायका वाले को इसकी सूचना दे दी है। लेकिन अभी तक मयका पक्ष से कोई भी नहीं पहुंचा है। इस मामले में पुलिस को आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस आवेदन का इंतजार कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

मृतिका कस्तूरी देवी (20) साठी थाना क्षेत्र के हरनहीया गांव निवासी फुलेना राय की पुत्री है। जिसकी शादी महिदपुर भतौड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 03 निवासी योगेंद्र राय के पुत्र मंतोष कुमार से एक वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद पति पत्नी में झगड़ा होने लगा। धीरे-धीरे बात पड़ोस तक पहुंचने लगी। पड़ोसी मुन्ना कुमार चौबे और पंचायत के सरपंच रवि राज ने बताया कि मंतोष का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था। जिसे लेकर रोज दोनों के बीच लड़ाई होती थी। महिला  3 बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। 

बताया जा रहा है की शनिवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसे लेकर शनिवार की रात महिला ने फांसी लगा लिया। मंतोष बिजली मिस्त्री है, वह देर सवेर घर आता था। शनिवार की रात मंतोष घर पहुंचा तो महिला को फांसी पर झूलते हुए देखा। जिसके बाद घर छोड़कर फरार हो गया। साथ ही उसके परिजन भी घर छोड़ कर फरार हो गए है। पड़ोसियों ने खाली पड़े घर को देखा तो पता चला कि महिला मृत पड़ी हुई है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News