बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में संदेहास्पद परिस्थिति में हुई विवाहिता की मौत, परिजनों ने दहेज़ के लिए हत्या का लगाया आरोप, पुलिस बोली-लू से गयी जान

नालंदा में संदेहास्पद परिस्थिति में हुई विवाहिता की मौत, परिजनों ने दहेज़ के लिए हत्या का लगाया आरोप, पुलिस बोली-लू से गयी जान

NALANDA : नालंदा थाना इलाके के तुलसीबीघा गांव में संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत हो गई। मायके वाले जेवरात की खातिर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। 3 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह पिछले 5 दिनों से अपनी ननद के यहां तुलसीबीघा में रह रही थी। मृतका सारे थाना इलाके के गिलानी भैरोबीघा गांव निवासी सन्नी पासवान की 18 वर्षीया पत्नी गौरी देवी है। 

मानपुर थाना इलाके के विशुनपुर निवासी मृतका के पिता विजेंद्र पासवान ने बताया कि शादी के बाद से ही जेवरात के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। 5 दिन पहले जानबूझकर ननद अपने घर लेकर चली गई। उसके बाद जहरीला इंजेक्शन देकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे।  इसी दौरान रेलवे गुमटी की समीप मायके वालों ने पकड़ कर पुलिस को इसकी सूचना दी। 

वहीँ नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि बाजार जाने के दौरान लू लगने से मौत की बात ससुराल वालों द्वारा बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News