बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में विवाहिता फांसी के फंदे से झूलती मिली लाश, मायको वालों ने हत्या का लगाया आरोप

पटना में विवाहिता फांसी के फंदे से झूलती मिली लाश, मायको वालों ने हत्या का लगाया आरोप

Patna : राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र स्थित जजक टोली इलाके में एक विवाहिता फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर घटन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय मृतिका अंजली नेन 3 वर्ष पहले मिंटू नामक लड़के से लव मैरिज की थी। वही आज उसकी लाश घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलती बरामद हुई। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतिका का मायके वाले मौके पहुंचे। 

मायको वालो ने मृतिका के पति पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि उसका दामाद अक्सर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट किया जाता था। उसी ने उसकी हत्या कर फिर लाश को फांसी के फंदे से लटाकर सुसाइड का रुप देने दिया है।  

फिलहाल पुलिस मृतिका के मायके वालों के बयान पर मामला दर्ज कर हत्या और सुसाइड दोनो पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। 

पटना सिटी से रजनीश की रिपोर्ट 



Suggested News