बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला की फांसी के फंदे से झूलती मिली लाश, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

महिला की फांसी के फंदे से झूलती मिली लाश, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

Begusarai : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है।  जहां एक महिला की फांसी के फंदे से झूलती लाश बरामद हुई है। मृतिका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी प्रकाश साहनी की   पत्नी निशा देवी की फांसी के फंदे से झूलती लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

क्या कहते हैं परिजन

ससुराल पक्षों के अनुसार मृतिका निशा देवी का पति  प्रकाश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और कहासुनी से नाराज होकर उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

वहीं मृतिका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर सुसाइड का रुप देने के लिए लाश को फंदे से लटका दिया।मायके वालों का कहना है कि 2019 में उनलोगों ने अपनी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से की थी। दामाद बाहर रहकर काम करता है। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी सास सहित अन्य लोग उसके साथ काफी दुर्व्यवहार करते थे। 

फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News