बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, शव को फांसी के फंदे से लटकाया

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, शव को फांसी  के फंदे से लटकाया

NALANDA :  जिले से एक बड़ी  घटना सामने आई है। जहां नूरसराय थाना क्षेत्र में  एक विवाहिता की फांसी  के फंदे से झूलती  लाश बरामद हुई है। इधर मायके वालों ने सुसरालवालों पर दहेज के लिए हत्या किये जाने का आरोप लगाया  है। फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के  लिए   भेज मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध  में बताया  गया है कि जिले  कि नूरसराय थाना इलाके के चरुईपर बेलदारिया गांव में एक विवाहिता  की फांसी  के फंदे से लटकी  लाश बरामद हुई। मृतिका की पहचान  चंदन चौहान की पत्नी गुड़िया देवी के  रुप में हुई। 

मृतिका  के मायके वालों ने बताया कि रात में उसके दामाद ने फोन पर सूचना दिया कि गुड़िया किसी बात को लेकर फांसी लगा ली है। जब वे लोग पहुंचे तो उसके शरीर पर पिटाई के जख्म के निशान थे और घर के सारे मर्द फरार थे। इसके बाद थाने को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।  

मायके  वालों  ने बताया कि वर्ष 2017 में अपनी बेटी गुड़िया  की   शादी बेलदरिया निवासी चंदन  चौहान से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक और रुपए की मांग कर रहे थे। पति और सास अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था । 

मायके वालों ने आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने  की वजह से ससुराल वालों ने  उसकी हत्या कर लाश को  फंदे से लटका   सुसाइड का रुप देने का प्रयास किया है।   

वहीं थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मृतिका के मायके  वालों ने   ससुरालवालों पर हत्या किये जाने   का  आरोप लगाया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल हत्या  और सुसाइड दोनो पहलुओं  को ध्यान में  रखते हुए मामले की जांच की जा  रही है। 

नालंदा  से राज की रिपोर्ट

Suggested News